• Breaking News

    HELLO IT'S MY BREAKING NEWS

    Wednesday 29 August 2012

    महापुरुषों के प्रेरणात्मक विचार


    आप जितनी ज्यादा जिम्मेदारी लेने
    के लिए तैयार रहते हैं, उतने ही
    अधिक लोगों के विश्वसनीय बनते हैं।
    
    -पीट मेराविच
    
    उन सभी कारणों को भूल जाएं
    कि कोई कार्य नहीं होगा आपको
    केवल एक अच्छा कारण खोजना
     है कि यह कार्य सफल होगा।
    
    - डॉ. राबर्ट
    जिसकी अपनी कोई राय नहीं
    होती और दूसरों की राय व रुचि
    पर निर्भर रहता है, वह गुलाम है।
    
    -क्लॉपस्टॉक
    
    इच्छाओं का संघर्ष यह
    प्रकट करता है कि जीवन
    व्यवस्थित होना चाहता है।
    
    - खलील जिब्रान
    
    सार्थक और प्रभावी उपदेश वह है
    जो वाणी से नहीं अपने आचरण
    से प्रस्तुत किया जाता है।
    
    -पं. श्रीराम शर्मा
    
     अधिकार प्राप्ति का उचित माध्यम कर्तव्यों का निर्वाह है।
    
    - महात्मा गांधी
    
     लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित कर पाना ही
     सफलता का एक अति महत्वपूर्ण सूत्र है।
    
    -थियोडोर रूजवेल्ट
    जो दूसरों को जानता है वह विद्वान है,
    और जो खुद को जानता है वह ज्ञानी है।
    
    - लाओत्से
    उस आस्था का कोई मूल्य नही
    जिसे आचरण में न लाया जा सके।
    
    - महात्मा गांधी |
    
     गुलाब को उपदेश देने की जरूरत नहीं होती।
     वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है।
     उसकी खुशबू ही उसका संदेश है।
    
    - महात्मा गांधी

    No comments:

    Post a Comment